फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contractor's death due to electrocution

Agra News: करंट लगने से ठेकेदार की मौत

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contractor's death due to electrocution
कासगंज। ग्राम क्यामपुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन के ठेकेदार की करंट लग जाने से मौत हो गई। जमीन से सबमर्सिबल पंप खींचते समय हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक ठेकेदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। जिले के क्यामपुर बहेड़िया में पुलिस लाइन का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में लगने वाले पानी के लिए सबमर्सिबल लगाया गया है। शनिवार को सबमर्सिबल अचानक खराब हो गया। ठेकेदार सोम प्रकाश (25) निवासी बहादुरपुर छर्रा अलीगढ़ सांय लगभग 4.30 बजे जब जमीन से सबमर्सिबल पंप खींच रहा था, तभी अचानक करंट लग गया, उसकी चीख सुनकर वहां काम कर रहे मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि ठेकेदार तीन साल से काम कर रहा था। ठेकेदार की मौत की सूचना जिला अस्पताल से पुलिस को भेजी गई। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके दो मासूम बच्चे है। एक बच्चे की उम्र चार साल व दूसरे बच्चे की उम्र दो साल बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed