फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   contractor fined 32 lakh delayed the construction of the road in etah

Etah: अधूरी सड़क बनाकर भूल गया ठेकेदार, अब देना होगा 32 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 17 Dec 2022 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 03:51 PM IST
सार

10 किमी की सड़क तैयार की जानी थी। सड़क बनाने के लिए ठेकेदार ने गिट्टी डालने का काम शुरू भी करा दिया, लेकिन बाद में काम रोक दिया। ऐसे में ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक साल से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

विज्ञापन
contractor fined 32 lakh delayed the construction of the road in etah
अधूरी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में ठेकेदार ने एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया। इसे लेकर उस पर करीब 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं उसकी फर्म को दो साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग का होना था निर्माण 

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मलावन से सोंहार होते हुए गोलाकुआं तक सड़क निर्माण किया जाना था। इसके लिए विभाग ने टेंडर कर दिया। राकेश प्रताप सिंह की फर्म को यह काम मिला। इसके तहत करीब 10 किमी की सड़क तैयार की जानी थी। सड़क बनाने के लिए ठेकेदार ने गिट्टी डालने का काम शुरू भी करा दिया, लेकिन बाद में काम रोक दिया। ऐसे में ठेकेदार की लापरवाही की वजह से एक साल से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से कई बार ठेकेदार को चेतावनी दी गई। ठेकेदार की यह लापरवाही उस पर भारी पड़ गई। 
विज्ञापन

दो साल के लिए फर्म की गई डिबार

कार्य में देरी होने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से ठेकेदार पर करीब 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ तो विभाग फर्म को दो साल के लिए डिबार कर दिया। अब दो साल तक यह फर्म विभाग के किसी भी टेंडर में हिस्सा नहीं ले सकेगी। अधिशासी अभियंता मोहम्मद शमीम ने बताया कि मलावन से गोलाकुआं तक बनाई जाने वाली सड़क में देरी होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है। फर्म को दो साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed