{"_id":"629af4380dfd1b2dae0d4f31","slug":"contracted-buses-will-meet-the-shortage-of-roadways-buses-on-the-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अनुबंधित बसों से पूरी होगी रूटों पर रोडवेज बसों की कमी, नहीं करना होगा इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अनुबंधित बसों से पूरी होगी रूटों पर रोडवेज बसों की कमी, नहीं करना होगा इंतजार
Sat, 04 Jun 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:27 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों से रूटों पर रोडवेज बसों की कमी पूरी करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह तक अनुबंधित बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रोडवेज बस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने प्राइवेट बस मालिकों से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन रूटों पर बसों की कमी है, इन बसों को वहां लगाया जाएगा। अगले माह तक अनुबंधित बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी।
परिवहन निगम डग्गेमार और अनधिकृत रूप से बिना परमिट के चलने वाली बसों के परिचालन को हतोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहा है। ऐसी बसों की धरपकड़ की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि परिवहन निगम 30 फीसदी तक अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। इनमें डीजल चालित, सीएनजी और वातानुकूलित बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

अगले माह तक बढ़ जाएगा संचालन
अब अगले माह तक कई रूटों पर बसों का संचालन बढ़ जाएगा। कोरोना संक्रमण से पहले अनुबंधित बसें काफी संख्या में लगी हुई थीं, संक्रमण के दौरान परिचालन प्रभावित रहने के कारण हटा ली गईं थीं। अब फिर से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन