{"_id":"642fe6d815a5ce76db016d18","slug":"contracted-bus-of-roadways-overturned-uncontrollably-more-than-half-a-dozen-passengers-injured-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार; आधा दर्जन सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार; आधा दर्जन सवारियां घायल
Fri, 07 Apr 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:18 PM IST
सार
बस पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार लोग नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कानपुर हाईवे पर ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सवारियों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हादसा ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास हुआ। बताया गया है कि बस टूंडला की ओर जा रही थी। मंडी समिति के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार लोग नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब छह घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 से 15 घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। पुलिस के अनुसार ऑवरटेक करने की वजह से हादसे हुआ।