फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   contract sweeper reinstated in the matter of finding pictures of PM Modi and CM Yogi in the garbage

UP News: सफाई कर्मचारी को माफी मांगने पर फिर मिली नौकरी, कूड़े में डालीं थीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें

Tue, 19 Jul 2022 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 12:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें कूड़े में डाल दी थीं। तस्वीरें मिलने पर नगर निगम में खलबली मच गई। इस मामले में एक संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई थी, जिसे बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
contract sweeper reinstated in the matter of finding pictures of PM Modi and CM Yogi in the garbage
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय के समीप सुभाष इंटर कॉलेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें कूड़े में फेंक दी गईं। 16 जुलाई को कूड़े में तस्वीरें मिलने पर नगर निगम में खलबली मच गई। इस मामले में एक संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई थीं, जिसे जांच के बाद बहाल कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संविदा सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद द्वारा कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। बताया गया था कि कूडे़ के ढेर में किसी ने साफ-सफाई करने के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें डाल दी थीं। यहां से गुजर रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं ने उक्त सफाईकर्मी को टोका। इस पर वह बहस करने लगा।  लोगों के समझाने पर सफाई कर्मचारी ने तस्वीरों को कूड़े से हटा दिया।
विज्ञापन


 लोगों का कहना था कि सफाईकर्मी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों कूड़े से हटाई जरूर, लेकिन कार्यालय में रखने की बजाय कूड़े वाली ट्रॉली में डाल दीं। इसका वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि संविदा सफाईकर्मी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  कार्रवाई के बाद आरोपी सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद ने एक पत्र नगर आयुक्त को लिखा, जिसमें उसने कहा कि वह अपने कृत्य पर शर्मिंदा है। उसके परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं। भविष्य में वह इस प्रकार की लापरवाही नहीं करेगा। उसको सेवा का अवसर दिया जाए, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अपने सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर उसको फिर से ड्यूटी पर बहाल कर दिया है।


सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता महेश काजू ने निगम के अधिकारियों के बाहली आदेश की सराहना करते हुए कहा हैं कि सभी सफाई कर्मियों को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed