फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract killer arrested with four crooks in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर आशु यादव समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Fri, 18 May 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 18 May 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Contract killer arrested with four crooks in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई में सुपारी किलर सहित पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन बदमाश मौका पाकर भाग गए।   
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया 15 मई को थाना नारखी क्षेत्र में एटा रोड पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे का काम करने वाले व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक व अन्य सामान लूट लिया था। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि नारखी ब्लाक में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए ककरऊ कोठी की ओर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के साथ प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ उत्तर प्रवेश कुमार व नारखी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने तीन टीमों के साथ ककरऊ चौराहे की घेराबंदी कर ली। 

जेल रोड की ओर से मारुति वैन एवं एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग करने लगे। पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया। तीन मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने इटावा के भरथना कस्बा निवासी सुपारी किलर आशु यादव उर्फ जय, थाना उत्तर ककरऊ कोठी निवासी टीटू उर्फ शिवम, रसूलपुर निवासी इमरान, झील की पुलिया निवासी शानू सैफी, थाना टूंडला निवासी संजीव यादव उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। 

ये आरोपी हैं फरार

फरार बदमाशों में आगरा की हींग की मंडी निवासी मुन्ना उर्फ रिजवान, नई आबादी रेहना निवासी पप्पू कश्यप उर्फ विशाल मोहन, अमान निवासी झील की पुलिया थाना उत्तर भाग गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
                    
पुलिस ने पकड़े गए सुपारी किलर सहित पांच बदमाशों के कब्जे से एक ओमिनी वैन, एक बाइक, पांच तमंचा एवं लूट के 4500 नकद, ड्रिल मशीन एवं तीन ब्लेड व तार का बंडल बरामद किया है।
                    
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आशू यादव उर्फ जय सुपारी लेकर हत्या करने के ही साथ रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम देता था। यह गैंग हत्या, लूट, चोरी समेत कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

इस गैंग का फिरोजाबाद, आगरा, एटा इटावा एवं मैनपुरी, औरैय्या सहित ही पास के जिलों में आतंक है। फिलहाल पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है। इन आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed