{"_id":"622a4ce70f6f7055074c43e2","slug":"contest-win-and-state-goverment-formation-kasganj-news-agr526795122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत और सरकार गठन का फिर मिथ रहा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत और सरकार गठन का फिर मिथ रहा कायम
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज विधानसभा की सीट पर अब के हुए 18 चुनावों का बड़ा रोचक इतिहास रहा है। 18 में 15 चुनाव ऐसे रहे हैं कि जिस दल का प्रत्याशी यहां जीता है उसी दल की सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। केवल तीन चुनावों का ही अपवाद स्वरूप परिणाम रहा है। जब जीते हुए विधायकों की सरकार गठित नहीं हुई, लेकिन पिछले 15 चुनावों में यह मिथक बना हुआ है। इस बार भी यह मिथक सच साबित हुआ है।
1952 में कांग्रेस के बाबूराम गुप्ता चुनाव जीते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और गोविंद बल्लभ पंत कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री बने। 1957 कांग्रेस के कालीचरन अग्रवाल चुनाव लड़े और कांग्रेस की सरकार चंद्रभान गुप्ता के नेतृत्व में गठित हुई। 1962 में जनसंघ के गिरिवर प्रसाद चुनाव जीते, लेकिन कांग्रेस की सरकार सुचेता कृपलानी के नेतृत्व में गठित हुई। 1967 में कांग्रेस के कालीचरन अग्रवाल चुनाव जीतो तो फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 1969 का चुनाव फिर अपवाद बना। यहां से जनसंघ के नेतराम सिंह चुनाव जीते, लेकिन सरकार कांग्रेस की बनी। 1974 में कांग्रेस के मानपाल सिंह चुनाव जीते तो कांग्रेस की सरकार बनी और हेमवतीनंदन बहुगुणा मुख्यमंत्री बने। 1977 में कासगंज सीट से जनता पार्टी से नेतराम सिंह जीते तो मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार बनी थी। 1980 में कांग्रेस के मानपाल सिंह जीते तो प्रदेश में विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। 1985 में कांग्रेस से फिर मानपाल सिंह जीते और फिर से कांग्रेस की सरकार बनी। 1989 में जनता दल के गोवर्धन सिंह विधायक बने तो मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में जनता दल की सरकार बनी। 1991 में भाजपा के नेतराम सिंह जीते तो कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। 1993 में भाजपा से कल्याण सिंह चुनाव जीते लेकिन सरकार सपा बसपा की गठबंधन की सरकार बनी। 1996 के चुनावों में भाजपा के नेतराम जीते तो भाजपा, बसपा की साझा सरकार बनी। 2002 में मानपाल सिंह समाजवादी पार्टी से जीते तो प्रदेश में सपा की सरकार बनी। 2007 में बसपा के हसरत उल्ला खां शेरवानी चुनाव जीते तो सूबे की सत्ता पर बसपा काबिज हुई। 2012 में फिर सपा से मानपाल सिंह चुनाव जीते तो प्रदेश में सपा की सरकार बनी। 2017 में भाजपा के देेवेंद्र राजपूत यहां से चुनाव जीते और भाजपा के योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी। इस बार फिर कासगंज से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत चुनाव जीते हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित हो रही है।