{"_id":"6354ddf73b83a55a0f30c5b1","slug":"container-laden-with-two-wheelers-overturned-after-colliding-with-railing-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो पहिया वाहनों से लदा कंटेनर रेलिंग से टकराकर पलटा, 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो पहिया वाहनों से लदा कंटेनर रेलिंग से टकराकर पलटा, 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Sun, 23 Oct 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:53 AM IST
सार
थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि चालक केबिन में खाली शराब की बोतल मिली है। चालक और परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर जा रहा दो पहिया वाहनों से लदा कंटेनर कमला नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को सर्विस रोड की रेलिंग से टकराकर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार 15 लोग चोटिल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। वहीं चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने रास्ते से कंटेनर को हटवाया।
घटना शुक्रवार रात तकरीबन तीन बजे की है। कंटेनर स्कूटी और बाइक लेकर दिल्ली की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। सुल्तानगंज पुलिया से आगे निकलते ही सार्थक नर्सिंग होम के सामने सर्विस रोड और र्हाईवे के बीच डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर कंटेनर पलट गया। कंटेनर में 20 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। चालक और परिचालक भाग निकले, जबकि लोग किसी तरह बाहर निकलकर आए।
15 लोगों के मामूली चोट लगी थी। इनमें से दो औरैया निवासी सोनू और विजय के ज्यादा चोट थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा। शनिवार सुबह 11 बजे कंटेनर को क्रेन की मदद से हटवाया गया। थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि चालक केबिन में खाली शराब की बोतल मिली है। चालक और परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है।