फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container laden with two wheelers overturned after colliding with railing in agra

Agra: दो पहिया वाहनों से लदा कंटेनर रेलिंग से टकराकर पलटा, 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 23 Oct 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि चालक केबिन में खाली शराब की बोतल मिली है। चालक और परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है।

विज्ञापन
Container laden with two wheelers overturned after colliding with railing in agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर जा रहा दो पहिया वाहनों से लदा कंटेनर कमला नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को सर्विस रोड की रेलिंग से टकराकर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार 15 लोग चोटिल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। वहीं चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने रास्ते से कंटेनर को हटवाया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात तकरीबन तीन बजे की है। कंटेनर स्कूटी और बाइक लेकर दिल्ली की ओर से कानपुर की तरफ जा रहा था। सुल्तानगंज पुलिया से आगे निकलते ही सार्थक नर्सिंग होम के सामने सर्विस रोड और र्हाईवे के बीच डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर कंटेनर पलट गया। कंटेनर में 20 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। चालक और परिचालक भाग निकले, जबकि लोग किसी तरह बाहर निकलकर आए। 
विज्ञापन


15 लोगों के मामूली चोट लगी थी। इनमें से दो औरैया निवासी सोनू और विजय के ज्यादा चोट थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा। शनिवार सुबह 11 बजे कंटेनर को क्रेन की मदद से हटवाया गया। थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि चालक केबिन में खाली शराब की बोतल मिली है। चालक और परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed