फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container full of cow caught again near southern bypass in agra

आगरा: दक्षिणी बाईपास के पास फिर पकड़ा गया गोवंश से भरा कंटेनर, चालक और परिचालक फरार

Mon, 09 May 2022 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 03:37 PM IST
सार

एक बार फिर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर गोवंश के ट्रक को पकड़ा है। वहीं मौका पाकर चालक और परिचालक फरार हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन
Container full of cow caught again near southern bypass in agra
पुलिस ने कंटेनर से मुक्त कराया गोवंश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दक्षिणी बाईपास स्थित कुर्ला मोड़ के समीप रविवार की देर रात हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 22 गोवंश मुक्त कराए गए। इस दौरान ड्राइवर क्लीनर तथा एक अन्य व्यक्ति ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में थाना इरादत नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को रविवार देर रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक सैंया की तरफ से दक्षिण बाईपास के रास्ते होता हुआ मेवात की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया, कुलवंत सिंह, अंकित चौहान आदि ने तोरा चौकी पर बैरियर लगा दिया। ट्रक ड्राइवर ने अपने आप को घिरा देख ट्रक आगरा की तरफ भगा दिया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा करना प्रारंभ किया और कुर्ला मोड़ पर रोक लिया।

विज्ञापन

पीछा कर पकड़ा ट्रक 

ट्रक ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को बीच रोड पर रोक दिया, जिससे पीछे आ रहा एक अन्य ट्रक अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाया और गाय से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। इस दौरान ड्राइवर, क्लीनर एवं एक अन्य व्यक्ति मौके से ट्रक को छोड़कर भाग गए। ट्रक खोलकर देखने पर उसमें 22 गोवंश बुरी तरीके से रस्सी से बंधे हुए मिले, जिन्हें हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से रस्सी काट कर मुक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंची पुलिस 

वहीं सूचना के बाद भी पुलिस के देरी से आने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वे हाईवे पर धरने पर बैठ गए। सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम खोल दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा आगरा गौ तस्करी के लिए बहुत बड़ा अड्डा बन चुका है जिसकी जानकारी शासन और प्रशासन को लिखित में दी गई है,  लेकिन इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।


बता दें विगत दिनों पूर्व दक्षिण बाईपास पर 29 अप्रैल की रात को एक ट्रक पकड़ा था,  जिसमें से 15 गाय और तीन सांड़ को मुक्त कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed