फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container driver dies in road accident on National Highway

नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत

Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Container driver dies in road accident on National Highway
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, हादसे की सूचना के बाद पहुंचे खलासी के परिजन उसे मेरठ ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना भानपुर क्षेत्र के गांव जई निवासी वसीम (27) कंटेनर चालक है। मंगलवार को वह लोहे का सामान लादकर कानपुर से मेरठ के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ खलासी नदीम निवासी गांव मैदपुर थाना भानपुर मेरठ भी था। बुधवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे कंटेनर जब कुरावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अशोकपुर के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में वसीम व नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने चालक वसीम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक और घायल के परिजन मोर्चरी पहुंचे। घायल खलासी को परिजन इलाज के लिए मेरठ ले गए। वहीं चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed