फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contact was made in other districts to identify the youth.

Agra News: युवक की शिनाख्त के लिए अन्य जिलों में किया संपर्क

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Contact was made in other districts to identify the youth.
कासगंज। कासगंज के नदरई के समीप हजारा नहर में रेलवे लाइन पुल के नीचे मिले युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। जिला पुलिस ने आगरा जोन के अन्य जनपदों की पुलिस से संपर्क साधा है। जनपदों के थानों में पंफलेट के माध्यम से सूचना व फोटो भेजे हैं। उसकी कहीं किसी जिले में गुमशुदगी दर्ज हो तो जानकारी हो सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सूचना अपलोड की गई है। नदरई स्थिति हजारा नहर रेलवे लाइन पुल के समीप शुक्रवार को 28 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवाया है। 72 घंटे में शिनाख्त होने पर पुलिस पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराएगी। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने आगरा जोन के जनपदों के थानों में मृतक युवक के संबंध में सूचना दी है ताकि किसी अन्य थाने में कोई गुमशुदगी हो दर्ज हो उसकी शिनाख्त में मदद मिल सके। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि युवक के शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जोन के थानों के अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी मृतक के फोटो अपलोड किए गए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed