फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Consumer commission took cognizance of farmer's complaint

किसान की शिकायत पर उपभोक्ता आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 24 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Consumer commission took cognizance of farmer's complaint
मैनपुरी। फसल में हुए नुकसान की एक किसान की शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने संज्ञान लिया है। दो अगस्त को अगली सुनवाई होगी। मौके की जांच करके एक सप्ताह में विस्तृत आख्या देने के लिए एक कोर्ट कमिश्नर को नामित किया है।
विज्ञापन

तहसील कुरावली के गांव जैली निवासी उमेश सिंह चौहान ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत की। इसमें कहा कि उसने मक्का की खेती के लिए बीएस खाद भंडार जसवंतपुर से 15 किलो बीज 6600 रुपये में खरीदा था। उसको प्रतिबीघा आठ क्विंटल पैदावार का भरोसा दिया गया। लेकिन उस हिसाब से फसल नहीं हुई। उसने खाद भंडार के मालिक सहित हैदराबाद की बीज कंपनी के निदेशक पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मंाग की।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष सुभाषचंद्र कुलश्रेष्ठ तथा सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्ता ने किसान उमेश सिंह चौहान की शिकायत पर संज्ञान लेकर सुनवाई की। मौके की जांच के लिए धर्मवीर सिंह यादव एडवोकेट को कोर्ट कमिश्नर नामित करके एक सप्ताह में विस्तृत आख्या देने केे निर्देश दिए। अगली सुनवाई के लिए दो अगस्त की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed