फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   construction of elevated road is impossibal in agra

सिकंदरा पर एलीवेटेड रोड नामुमकिन

Sun, 23 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 23 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा चौराहे पर एलीवेटेड रोड बनाने की राह में एएसआई ने रोड़ा अटका दिया है। चौराहा ठीक अकबर के मकबरे के सामने है। अकबर टूम के साथ कांच महल और लोदी का मकबरा भी इसी परिसर में है। एलीवेटेड रोड एक नहीं, बल्कि तीन संरक्षित स्मारकों की प्रतिबंधित परिधि में आ रहा है। जहां अनुमति मुमकिन नहीं है। ऐसे में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने नेशनल हाईवे अथारिटी को रोड चौड़ा करने का विकल्प दिया है। एलीवेटेड रोड से स्मारकों की दृश्यता भी बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन


एएसआई संरक्षित स्मारकों के 100 मीटर परिधि में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। हालांकि 200 और 300 मीटर परिधि में नेशनल मान्यूमेंट अथारिटी की अनुमति के बाद निर्माण संभव है। सिकंदरा चौराहे पर एलीवेटेड रोड महज 5 से 10 मीटर की दूरी पर प्रस्तावित है। इससे स्मारक की दृश्यता तो बाधित होगी ही, परिसर में ही मौजूद लोदी का मकबरा एलीवेटेड रोड के नीचे आ जाएगा। अष्टकोणीय मकबरे का एक कोण पहले ही हाईवे से सटा है। लोदी के  मकबरे की दीवार से प्रस्तावित एलीवेटेड रोड पांच मीटर दूरी पर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन


फिपिक देशों के प्रमुखों की मेजबानी करने आगरा आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा कह चुके हैं कि सिकंदरा पर एलीवेटेड रोड के लिए अगर एएसआई एक्ट का उल्लंघन किया गया तो इसकी आड़ लेकर कई लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं, इससे देश भर में एएसआई स्मारकों के पास निर्माण को लेकर दिक्कतें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed