फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   construction contractor wife found hanging in Agra family members accused of murder

Agra Crime: फंदे पर लटकी मिली कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की पत्नी की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 12:20 PM IST
सार

नाई की मंडी के रहने वाले कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। ससुरालियों ने कहा कि विवाहिता ने आत्महत्या की है तो वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
construction contractor wife found hanging in Agra family members accused of murder
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की पत्नी कि शुक्रवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आए परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। शादी को अभी सात साल हुए थे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के रसूलपुर स्थित पुरानी मंडी निवासी विनोद भारद्वाज की प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बेटी प्राची की शादी 29 जनवरी 2015 को नाई की मंडी निवासी जितेंद्र गौड़ से की थी। जितेंद्र का वर्धमान कंस्ट्रक्शन के नाम से प्रॉपर्टी कंस्ट्रक्शन का काम है। उनके एक बेटी और एक बेटा है। मृतका के भाई परीक्षित भारद्वाज के मुताबिक, शुक्रवार रात को ढाई बजे बहन के ससुर ने फोन किया। कहा कि प्राची ने आत्महत्या कर ली है। आप आ जाओ, हम उसे लेकर जा रहे हैं। इस पर सभी प्राची के ससुराल पहुंच गए। परिजन ने बताया कि प्राची ने अलग कमरे में जंगले से कपड़ा बांधकर फांसी लगाई है। उन्होंने शीशा तोड़कर कमरा खोला। तब उसे अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति आए दिन प्राची को परेशान करता था। इस पर परिवार के लोग बातचीत करने वाले थे। प्राची से शुक्रवार की रात नौ बजे बात भी की थी। रविवार को आना था। इससे पहले इसकी मौत की जानकारी आ गई। सवाल उठाया कि प्राची का वजन अधिक था। वह कैसे लटक गई। उसकी गर्दन, ठोड़ी पर चोट का निशान था। उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed