फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable who shot his wife arrested

Agra News: पत्नी को गोली मारने वाला सिपाही गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Constable who shot his wife arrested
कासगंज। बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में शनिवार की रात्रि को अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए सिपाही ने गोली मार दी। गोली पत्नी के पैर में लगी और वह घायल हो गई। घटना के बाद फरार हुए सिपाही को बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को जिले के सोरों थाने से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में तैनात सिपाही विनोद कुमार अपने घर नीमखेड़ा गांव गया। सिपाही का पत्नी संगीता से विवाद हो गया। सिपाही ने पहले संगीता की पिटाई की और उसके बाद गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर सिपाही भाग गया और सोरोंजी कोतवाली में आ गया। बुलंदशहर पुलिस ने जिला की पुलिस से संपर्क किया। सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई। बुलंदशहर की देहात कोतवाली पुलिस जिले में पहुंची और टीम ने सोरोंजी कोतवाली से उसे गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारने वाले सिपाही को बुलंदशहर जनपद की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed