फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable who created ruckus in police line after drinking alcohol has been dismissed

नशेबाज सिपाही पर कार्रवाई: नशे में वर्दी की मर्यादा की तार-तार, पुलिस लाइन में किया था जमकर हंगामा

Tue, 17 Oct 2023 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 09:58 AM IST
सार

आगरा में तैनाती के दौरान सिपाही ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया था। इस मामले में जांच हुई। दोषी पाये जाने पर सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
constable who created ruckus in police line after drinking alcohol has been dismissed
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा शहर में जुलाई में शराब ठेकों के बाहर नशेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान नशे में धुत मिले सिपाही गौरव सिंह ने अभद्रता और हंगामा किया। इस मामले में जांच में दोषी पाए जाने के बाद सिपाही को डीसीपी मुख्यालय रवि कुमार की रिपोर्ट के बाद बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन


अभी मैनपुरी में तैनात है सिपाही
सिपाही गौरव सिंह वर्तमान में मैनपुरी में तैनात है। घटना 25 जुलाई 2019 की रात की है। कांस्टेबल गौरव सिंह तब आगरा पुलिस लाइन में तैनात था। वह अभियान के दौैरान नशे में धुत मिला था। मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई थी। 34 पुलिस एक्ट में उसका चालान किया गया था। सिपाही के खिलाफ 14(1) के तहत विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने किया पत्नी के प्रेमी का अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ऐसी शर्त; पुलिस को भी माननी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया दोषी
तत्कालीन एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने विभागीय कार्रवाई में सिपाही गौरव सिंह को दोषी पाया था। इसके बाद फाइल निर्णय के लिए डीसीपी मुख्यालय रवि कुमार के समक्ष पेश की गई थी। उन्होंने गौरव सिंह को सेवा से हटाए जाने के आदेश पारित किए। आदेश की प्रति मैनपुरी भेजी गई थी। सिपाही की बर्खास्तगी की जानकारी आगरा पुलिस को भी दी गई है। 

ये भी पढ़ें -  अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed