फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable posted in Pinahat Agra goes missing with girl

आशिक मिजाज सिपाही: मोहल्ले की युवती से इश्क... देर रात दोनों ने किया ये फैसला, आरोपी कांस्टेबल हुआ सस्पेंड

Sat, 28 Oct 2023 08:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/पिनाहट
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/पिनाहट Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Oct 2023 08:34 AM IST
सार

मेरठ निवासी सलमान खान कांस्टेबल पद पर थाना पिनाहट में तैनात है। उसका कस्बा के ही एक मोहल्ले में अपने ही समाज की एक युवती के घर आना-जाना था। पुलिसकर्मी युवक के युवती से बीते दिनों से प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन
Constable posted in Pinahat Agra goes missing with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के उसके घर आने-जाने वाले पुलिसकर्मी से प्रेम संबंध हो गए। गुरुवार की देर रात को पुलिसकर्मी युवती को अपने साथ भाग ले गया। युवती को घर में नहीं पाकर परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्जकर बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया है। डीसीपी पूर्वी द्वारा पुलिसकर्मी पर सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी सलमान खान कांस्टेबल पद पर थाना पिनाहट में तैनात है। उसका कस्बा के ही एक मोहल्ले में अपने ही समाज की एक युवती के घर आना-जाना था। पुलिसकर्मी युवक के युवती से बीते दिनों से प्रेम संबंध हो गए और प्यार की बातें होने लगी थीं। गुरुवार की रात को पुलिसकर्मी सलमान ने अपने घर मेरठ में गमी होने का बहाना किया और भाड़े पर एक गाड़ी की, जिसमें वह युवती को बिठाकर अपने साथ भाग ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में युवती को नहीं पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती की चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। युवती के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने थाना पहुंचकर घर आने-जाने वाले पुलिसकर्मी सलमान पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाकर मामले से अवगत कराया। 

विज्ञापन

परिजनों की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्जकर बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर मामले में डीसीपी पूर्वी आगरा सोमेंद्र मीणा ने लड़की भगाने के मामले में आरोपी सिपाही सलमान को सस्पेंड कर कार्रवाई की है। वहीं सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही ने युवती से कोर्ट में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed