फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable had reached spot fight between husband and wife his life was in danger

Mathura: पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पर पहुंचा था सिपाही, खुद की जान पड़ी जोखिम में...हुआ ऐसा हाल

Mon, 22 Apr 2024 09:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:13 PM IST
सार

शहर कोतवाली के कृष्णा नगर स्थित आर्मी गार्डन क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े को लेकर सिपाही पहुंचा था, लेकिन वहां पर सिपाही पर ही हमला कर दिया गया। सिपाही के सिर में डंडा मारा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। 
 

विज्ञापन
constable had reached spot fight between husband and wife his life was in danger
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली की कृष्णा नगर चौकी के आर्मी गार्डन इलाके में रविवार देर रात जिम संचालक व उसकी पत्नी के झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही को बीच बचाव भारी पड़ गया। जिम संचालक ने सिपाही के सिर में ही डंडा मार दिया। सिपाही खून में लथपथ हो गया। जिम संचालक व उसके परिवार के सदस्यों पर एक मुकदमा घायल सिपाही व दूसरा पत्नी के पिता की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार रविवार देर रात डेढ़ बजे करीब कृष्णा नगर पुलिस चौकी पर महोली गांव के बिहारी लाल परिवार के साथ पहुंचे। बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी आर्मी गार्डन में रहने वाले जिम संचालक विष्णु उर्फ भानू प्रताप के साथ मई 2023 में हुई थी। बेटी को वह घर में बंद कर पिटाई कर रहा था। चौकी से तत्काल धर्मेंद्र चौधरी नाम का सिपाही बिहारी लाल के साथ मौके पर पहुंचा। वहां लड़की और लड़का पक्ष में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


जिम संचालक विष्णु डंडा निकाल लाया और हमला शुरू कर दिया। सिपाही धर्मेंद्र ने बीच बचाव कराया तो उसके सिर में ही डंडा दे मारा। सिपाही का सिर फट गया। यह देख विष्णु, उसका भाई गौरव, प्रवीण और पिता लेखराज मौके से भाग गए। इधर, सिपाही की सूचना पर चौकी व थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात घायल सिपाही की तहरीर पर शहर कोतवाली में विष्णु उर्फ भानू प्रताप, गौरव, प्रवीण पुत्रगण लेखराज निवासीगण आर्मी गार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी तहरीर बिहारी लाल की ओर से बेटी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के संबंध में दी गई। इसमें भी इन्हीं आरोपियों को नामजद किया गया। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed