फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable died under suspicious circumstances in Agra

UP: संदिग्ध परिस्थिति में सिपाही की माैत..दो दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Jun 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

सिपाही आगरा में पिछले डेढ़ साल से थाना सदर में तैनात थे। थाने की कैंट चाैकी के पीछे ही सरकारी आवास हैं। इसमें ही वो पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। 

विज्ञापन
constable died under suspicious circumstances in Agra
मृतक सिपाही का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर की आगरा कैंट चाैकी स्थित सरकारी आवास में रहने वाले मुख्य आरक्षी राजेश कुमार (40) की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। वह दो दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। उनकी माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


राजेश कुमार मूलरूप से कासगंज के थाना पटियाली स्थित नगला फाजी के रहने वाले थे। पिछले डेढ़ साल से थाना सदर में तैनात थे। थाने की कैंट चाैकी के पीछे ही सरकारी आवास हैं। इसमें ही वो पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। 
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह उनकी माैत की जानकारी दी गई। शाम पांच बजे पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को गांव लेकर गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। परिजन से अभी बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed