फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable committed suicide at sp mlc house in mainpuri

मैनपुरी: सपा एमएलसी के आवास पर गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 20 Feb 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Feb 2021 05:06 PM IST
सार

  • कमरे में मिला खून से लथपथ गनर का शव, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
constable committed suicide at sp mlc house in mainpuri
सिपाही मीरेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के कस्बा करहल में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के गनर ने शनिवार की सुबह गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टयता खुदकुशी का मामला बताया है। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ के थाना दादौ क्षेत्र के गांव नागर निवासी 26 वर्षीय मीरेश यादव 2018 बैच का आरक्षी था। वर्तमान में वह सपा एमएलसी अरविंद यादव का गनर था। करहल में उनके सिरसागंज रोड स्थित आवास पर ही एक कमरे में रहता था। शनिवार की सुबह जब वह कमरे में था। 
विज्ञापन

फिरोजाबाद: युवती को वीडियो कॉलिंग कर सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 8:45 हुई घटना  
सुबह करीब 8:45 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर में मौजूद लोग जब कमरे तक पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा को पुलिस की मौजूदगी में खोला गया। 

कमरे में आरक्षी मीरेश यादव का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। कनपटी के पास पिस्टल से गोली मारी गई थी। पिस्टल शव के नीचे दबी हुई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अविनाश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि सिपाही का शव जिस कमरे में था वह अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed