फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable arrested for molesting a woman during an accident in Banke Bihari temple

Mathura: बांके बिहारी मंदिर में महिला संग की शर्मनाक हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 23 Aug 2022 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 03:50 PM IST
सार

एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव ने बताया कि मंगला आरती के समय महिला के साथ छेड़छाड़ के संबंध में वीडियो संज्ञान में आया था, जिसकी जांच करने के उपरांत फायर मैन विक्रम वीर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
constable arrested for molesting a woman during an accident in Banke Bihari temple
पुलिस कर्मी ने की शर्मनाक हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ में फंसी महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान आए वीडियो में भीड़ में फंसी महिला के साथ पीछे खड़ा पुलिसकर्मी अश्लील हरकत करता दिखा। इस अश्लील हरकत के दौरान महिला ने पीछे मुड़कर पुलिसकर्मी का विरोध किया, जिसके बाद वह वहां से निकल लिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान फायर मैन विक्रम वीर के रूप में हो गई। 
विज्ञापन


सीएफओ प्रमोद शर्मा ने सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आकर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पुष्टि कर दी। इसके बाद फायर मैन विक्रम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव ने बताया कि मंगला आरती के समय महिला के साथ छेड़छाड़ के संबंध में वीडियो संज्ञान में आया था, जिसकी जांच करने के उपरांत फायर मैन विक्रम वीर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed