{"_id":"607f171d8ebc3ed1e5564d15","slug":"connection-on-dues-by-running-a-campaign-mainpuri-news-agr4893155184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर बकाए पर कनेक्शन काटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर बकाए पर कनेक्शन काटें
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मागेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को देवी रोड स्थित सब स्टेशन का निरीक्षण किया। सब स्टेशन क्षेत्र के बकाएदारों की समीक्षा की। जेई से कहा बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटे। बिल जमा नहीं होने पर बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।
अधिशासी अभियंता ने जेई प्रतीक यादव के साथ समीक्षा करने के बाद कहा अप्रैल माह समाप्त होने वाला है। रखरखाव के हिसाब से अप्रैल महीना महत्वपूर्ण है। अब धीरे धीरे गर्मी अपने चरम पर होगी। विद्युत आपूर्ति को सही तरीके से चालू रखना चुनौती होगा। अपने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन, एचटी लाइन, लाइनों की पेट्रोलिंग एवं मरम्मत करा लें।
मंगलवार को ही रात में अभियान चलाकर सभी ट्रांसफार्मर का पीक लोड ले लें। ताकि पता चल सके कि कि कोई भी ट्रांसफार्मर अन बैलेंस अथवा ओवरलोड तो नहीं है। ओवरलोड़ ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाए। सब स्टेशन के कर्मचारियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स और उपभोक्ताओं के लिए सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी, पानी, बैठने की सुविधा दी जाए। उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अभियान चलाकर प्रेरित किया जाए।