फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers protests against arresting of Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी को रोके जाने पर कांग्रेसियों में उबाल, एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 20 Jul 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protests against arresting of Priyanka gandhi
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा सोनभद्र जाने से रोकने के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। इसे लेकर शनिवार को मथुरा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की घोषणा की थी। इसे लेकर होलीगेट पर सुबह से ही पुलिस तथा पीएसी तैनात थी। करीब एक घंटे बाद दोपहर को एक बजे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुतला छीन लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, प्रदेश महासचिव प्रवीण ठाकुर, राष्ट्रीय संयोजक हरीश सारस्वत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं होलीगेट पर ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। जंगलराज है। सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के हकों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed