{"_id":"5c277fe9bdec223c71481dce","slug":"congress-workers-protest-against-the-accident-prime-minister-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर' का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर' का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा एलान
Sat, 29 Dec 2018 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
आगरा में कांग्रेस नेताओं ने हिंदी फिल्म ‘द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर’ का प्रदर्शन सिनेमाघरों में करने पर विरोध करने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संजय प्लेस स्थित संजय टाकीज पर प्रदर्शन करके टाकीज मैनेजर को पत्र दिया, जिसमें उक्त फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया गया।
एआईसीसी सदस्य अमित सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि को खराब करने के लिए द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर नामक फिल्म बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन हम आगरा में किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सिनेमाघर मालिकों को चेतावनी देते हैं कि कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नीयत से बनाई गई इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा। यह फिल्म 11 जनवरी को देशभर में रिलीज किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गौरव शर्मा, ललित त्यागी, अंकुश गौतम, सतीश सिकरवार, जितेंद्र अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ, मीनू जादौन, रवि कुमार, बिलाल अहमद, अपूर्व शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रिषभ सिकरवार, प्रशांत यादव, ऋषभ बंसल, हर्ष उपाध्याय, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे।