फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers march on foot and demand arrest

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर गिरफ्तारी देने की मांग की

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress workers march on foot and demand arrest
मैनपुरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से कोतवाली तक पैदल मार्च किया। कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी देने की मांग की। पुलिस के गिरफ्तार नहीं करने पर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। शहर अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यालय से सीओ कार्यालय, क्रिश्चियन तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, जिला सहकारी बैंक होते हुए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी देने की मंाग की। पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। इसमें कहा गया कि अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार की गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए। जब तक उनकी रिहाई नहीं होती तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद त्रिवेदी, कैलाश उपाध्याय, शिशुपाल सिंह, शिवराज सिंह यादव, नसीम पठान, निसार अली, प्रवेश पांडेय, नवीन शर्मा, विनोद शर्मा, उमाकंात दुबे, शशीभूषण सिंह, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed