{"_id":"61113b4a8ebc3e789c6471fd","slug":"congress-took-out-bjp-quit-gaddi-march-in-protest-against-inflation-agra-news-agr503090042","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने निकाला महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने निकाला महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते शहर कांग्रेस कम?
- फोटो : FIROZABAD
फोटो-
कांग्रेस ने निकाला महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च
शहर में आंबेडकर पार्क रसूलपुर से गांधी पार्क तक निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
टूंडला में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन बुग्गी पर सिलिंडर,बाइक रखकर निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश की जनता त्रस्त हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हिसाब बराबर करने का काम करेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क रसूलपुर से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस प्रारंभ किया। जुलूस में शामिल कांग्रेसजन महंगाई के विरोध में नारेबाजी की। जुलूस नालबंद चौराहा छोटा चौराहा घंटाघर शास्त्री मार्केट मोहल्ला गंज होते हुए गांधी पार्क समापन किया। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सौरभ पोरवाल, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वकार खालिक, सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा कि हर चीज महंगी हो गई है। जुलूस में युवा महानगर अध्यक्ष मनीष पचौरी, मोहम्मद जावेद, पूर्व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, हाजी नसीर अहमद, संत कुमार, इब्ने हसन अंसारी, पार्षद गुड़िया गुलशन बेगम समीर शुक्ला दुर्गेश चित्तौड़िया, इमरान कुरैशी, आमिर अली मौजूद रहे।
भैंसाबुग्गी पर सिलिंडर और बाइक रख किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई, पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सुभाष चौराहा से दीपा चौराहे तक बुग्गी पर सिलिंडर और मोटरसाइकिल रखकर भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आसमान छूती कीमतों से आम आदमी परेशान है। सरकार विकास के गीत गा रही है, ऐसी सरकार बदलने का वक्त आ गया है। महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। गरीब आदमी आज परेशान है। लोगों के रोजगार चले गए हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार देश में झूठ फैला रही है। जनता जान चुकी है कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है तभी महंगाई बढ़ी है।
नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का युवा एवं किसान परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
अनिल उपाध्याय, सतीश वशिष्ट, कमलेश जैन, सत्यनारायण राजमल, योगेश दिवाकर, स्नेहलता उर्फ बबली, गिरेंद्र प्रताप सिंह, सुमन झा, सीमा शर्मा, राजनलाल पचौरी, कन्हैया शर्मा, कमलेश जैन, हेमंत निषाद, फुलवर जूरैल, बहौरी सिंह, मनोज भटेले, मानवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
महंगाई के विरोध में महिला मोर्चा ने जमकर की नारेबाजी
टूंडला। महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला सचिव आरती सिंह, नगर अध्यक्ष सीमा शर्मा, तनू यादव, सोना, सीमा यादव, सरस्वती देवी, रिचा शर्मा, आरती राठोर, आनंदी, धनदेवी, मीरादेवी, रामवती, दिप्ती कुमारी, शैजल, अनीशा खान, सीमा खान, रचना यादव आदि थी।