फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress protest against land acquisition bill

भू अधिग्रहण बिल पर कांग्रेसियाें में उबाल

Thu, 23 Jul 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 23 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
congress protest against land acquisition bill
बुधवार को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांगेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिले की 115 न्याय पंचायतों में ‘सूट-बूट वाले नरेंद्र मोदी’ का पुतला फूंका गया। हाथों में किसान विरोधी नीतियां लिखे बैनर लिए शहर कांग्रेस ने एमजी रोड पर रैली निकाली। कांग्रेसियाें ने मोदी सरकार को किसान विरोधी व घोटालों की सरकार बताया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस की ओर से जनपद के सभी ब्लाक, तहसील व न्याय पंचायत पर पीएम मोदी का पुतला फूंककर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोध बताया। मुख्य कार्यक्रम बरौली अहीर ब्लाक स्थित दिगनेर न्याय पंचायत के श्यामो में आयोजित किया। यहां सूटबूट वाले पीएम मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। प्रत्येक ब्लाक में प्रदर्शन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल और सूरज सिंह यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता के खिलाफ बताया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी काम है। डेढ़ साल के कार्यकाल में आधा दर्जन नेता व मंत्रियों के नाम घोटालों में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव अश्वनी शर्मा, योगेश दीक्षित, समीर चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण सिंह, जमील खान, श्याम सुंदर शर्मा, आशाराम प्रजापति, इरशाद अहमद, महेंद्र रावत, संजय तिवारी, राम दत्त दिवाकर, अशोक शर्मा, यशपाल राना, शब्बीर बन्ने, प्रताप सिंह बघेल, भीखाराम, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष और आगरा के प्रभारी जाहिर अंसारी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष कृष्णा तिवारी, इंजीनियर उमेश माहौर ने अंबेडकर चौक पर पुतला दहन किया। मिढ़ाकुर में मोहम्मद शब्बीर बनै, आसाराम प्रजापति, मनोज शर्मा ने पुतला फूंका। बाह में इटावा रोड पर राजू विधौलिया, अबरार अंसारी, शैलेंद्र शर्मा, शाहिद, उमराव, नवी अहमद, सुभाष ने प्रदर्शन किया। अछनेरा में गांव अर्रुआ में जिला महासचिव यशपाल सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम के नेतृत्व में पुतला फूंका। एत्मादपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाटव के नेतृत्व में पुरानी तहसील चौराहा के पास जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कपूरचंद रावत ने पुतला फूंका। सैंया में विकास खंड कार्यालय के बाहर जिला सचिव लाखन सिंह त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह सिकरवार आदि ने प्रदर्शन किया।
मलपुरा में पुलिस से झड़प
मलपुरा में पुुतला फूंकने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी, तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाहे जितने मुकदमे दर्ज कर लो, पुतला फूंका जाएगा।

शहर कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गई। इसमें बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, मैक्स, टाटा मैजिक, ट्रैक्टर पर बैठकर लोगों ने प्रदर्शन किया। रैली दरगाह अमीर अबुल स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर भगवान टाकिज, एमजी रोड होते हुए बिजलीघर स्थित अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। शिवाजी महाराज व डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने कहा कि अब कांग्रेस इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करेगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, राघवेंद्र उपाध्याय, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह, विचार विभाग के प्रदेश महासचिव इ. दिवाकर तिवारी, केपी सिंह, राधेश्याम गुप्ता, अतीकुर्ररहमान, रीत सिंह, गीता सिंह, परवेज अंजुम आदि मौजूद रहे।  
जगह-जगह स्वागत
रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कांग्रेस नेता हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी व गोविंद अग्रवाल, दुर्गविजय सिंह भैया, त्रिलोचन, रिंकू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। दीवानी चौराहे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानवाधिकार विभाग के मंडल अध्यक्ष रमा शंकर एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर बीएस फौजदार, सत्य प्रकाश सक्सेना, रतीराम, आरएस मौर्या, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सदर भट्टी में भी स्वागत किया गया।
बैनर के माध्यम से साधा निशाना
दोनों जगहों पर एक साल में दिखे दिन में चार-चार तारे। (सुषमा स्वराज, बसुधंरा राजे, पूनम महाजन, सांसद दुष्यंत) भाजपाकृत व्यापम भोजनालय। मोदी के विवादित बयान ‘बारह रुपये में कफन भी नहीं मिलता, मैंने लोगों को बीमा दिया है।’ ललित मोदी को लेकर सुषमा स्वराज पर व्यंग ‘मैडम आपकी पार्टी किसानों को कब मानव मानेगी। यहां मानवीय आधार पर मदद की जाती है।’ महंगाई: ऐसे झटके तो समय-समय पर मिलते ही रहेंगे। बहुत हुई महंगाई की मार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार। इस तरह के कुल 58 बैनर वाहनों पर लगाए।

पुराने व पूर्व माननीय रहे दूर
हमेशा एकजुट का दावा करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुधवार के प्रदर्शन में नजर नहीं आए। बात चाहे शहर की हो या जिले की। न तो पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व शहर व जिलाध्यक्ष प्रदर्शन में थे, न ही प्रदेश स्तर पदाधिकारी। सिर्फ वर्तमान कार्यकारिणी के नेता ही दोनों जगहों पर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed