{"_id":"619660dd88ff6a6cba33fa9d","slug":"congress-paryu-give-30-lakh-rupees-cheque-to-arun-family-died-in-agra-police-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण: कांग्रेस ने अरुण नरवार के परिवार को सौंपा 30 लाख रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण: कांग्रेस ने अरुण नरवार के परिवार को सौंपा 30 लाख रुपये का चेक
Thu, 18 Nov 2021 07:49 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:49 PM IST
सार
अरुण नरवार की मौत के बाद सियासत गरम हुई थी। राजनीतिक पार्टियों ने पुलिस पर करारे हमले किए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार से मिलकर वादा किया था कि वे कानूनी और आर्थिक मदद करेंगी।
विज्ञापन
अरुण नरवार के परिवार के संग प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस की हिरासत में अरुण नरवार की मौत अक्तूबर महीने में हुई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अरुण के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी थीं। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया था। गुरुवार को लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर पीड़ित परिवार पहुंचा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अरुण की मां और पत्नी को 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 16 अक्तूबर की रात को बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। 17 अक्तूबर को चोरी का पता चला था। इस घटना के बाद निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। पुलिस ने शक के दायरे में आए सफाईकर्मी पुल छिंगामोदी निवासी अरुण नरवार को मंगलवार को हिरासत में लिया था। बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे अरुण की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई सोनू ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से भाई की मौत का आरोप लगाया। अज्ञात पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस पर लगाए हैं पिटाई के आरोप
परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के निरीक्षक आनंद कुमार, थाना जगदीशपुरा के एसआई योगेंद्र कुमार, अन्य सिपाही रूपेश, सत्यम और महेंद्र को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत का मामला: परिजनों का एक ही सवाल, कब सामने आएंगे आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम