{"_id":"5d05f4728ebc3e65d40c60b0","slug":"congress-party-leader-pramod-tiwari-puja-in-banke-bihari-mandir-said-defeat-in-lok-sabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में हुई हार की समीक्षा कर रही कांग्रेसः प्रमोद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में हुई हार की समीक्षा कर रही कांग्रेसः प्रमोद तिवारी
Sun, 16 Jun 2019 01:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम हमारे ही नहीं देश की जनता की आशाओं के अनुरूप नहीं आए हैं। परिणामों को लेकर पार्टी समीक्षा कर रही है।
समीक्षा के बाद हम उन कारणों का पता लगाएंगे कि आखिर कमी कहां रही है। यह बात उन्होंने शनिवार की शाम यहां बांकेबिहारी मंदिर के निकट पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
पूजन मंदिर के सेवायत सोनू गोस्वामी एवं गोपी गोस्वामी ने कराया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि सदन प्रारंभ होने वाला है। इस बारे में सभी विपक्षी दल बैठक करेंगे। कुछ चौंकाने वाले तथ्य हैं। उनको सर्वदलीय बैठक के बाद ही सामने लाएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात शहीदों के परिवारों को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि गांधी परिवार के सानिध्य में कांग्रेस देश में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में हुई हार पर भी गहन विचार पार्टी द्वारा किया जा रहा है।