फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leaders protested against Paras Hospital Agra

आगरा: श्री पारस अस्पताल के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, डॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 09 Jun 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:18 AM IST
सार

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री पारस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। साथ ही थाना न्यू आगरा में तहरीर देकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Congress leaders protested against Paras Hospital Agra
थाना न्यू आगरा में कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल का मामला तूल पकड़ गया है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद आगरा में कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को पारस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने न्यू आगरा थाने में अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी, तब आगरा के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट गहरा गया था। उसी दौरान भगवान टॉकीज चौराहे पर स्थित श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल की सुबह ऑक्सीजन बंद कर मॉकड्रिल की गई थी। उन भयावह पलों को बयान करते छह मिनट के चार वीडियो सोमवार को वायरल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पर लग रहा यह आरोप
वीडियो में श्री पारस अस्पताल के संचालक अरिंजय जैन बता रहे हैं कि इस मॉकड्रिल से 22 मरीजों का दम घुटने लगा था और उनके हाथ-पैर नीले पड़ गए थे। जिला प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में उस दिन चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। 

अस्पताल के संचालक के वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन तक इस मामले में हड़कंप मचा है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है। आगरा की महफूज बचपन संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिख आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरने में जुट गई है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। प्रियंका गांधी ने पूछा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है ? आगरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed