फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress leaders protest agenst prizerise

डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार

Mon, 16 Mar 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
congress leaders protest agenst prizerise
16एमएनपी-12-जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग कांग्रेस ने केंद्र सरकार से की है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाध्यक्ष केे नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। तब केंद्र की भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर रही है। जबकि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से डीजल और पेट्रोल के दाम कम होने चाहिए। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, चंद्रप्रकाश दुबे, मनोज सक्सेना, शरद पचौरी, कैलाश उपाध्याय, भीमसेन कठेरिया, मान सिंह शाक्य, केपी शर्मा, खलील खान, मुंशीलाल शाक्य, इमरान, उमेश टिंगल, सुरेश राठौर, शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed