फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Leaders Priyanka Gandhi will start election campaign from Agra

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज, रवाना करेंगी वचन यात्रा

Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ब्रजभूमि से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेगी। इसकी शुरुआत वचन यात्रा से होगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सात अक्तूबर को आगरा से इस यात्रा को रवाना करेंगी।  साथ ही वो यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन
Congress Leaders Priyanka Gandhi will start election campaign from Agra
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज ताजनगरी से करेंगी। सात अक्तूबर को वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भ्रमण करने वाली वचन यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाएंगी। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए शनिवार को दिल्ली से प्रियंका गांधी की टीम के साथ राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी आगरा पहुंचे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। आगरा से शुरू होने वाली वचन यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक प्रदीप माथुर बनाए गए हैं। वह पश्चिमी यूपी के शहरों में भ्रमण करके कांग्रेस की नीतियां और भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में हो सकती है सभा
कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ टीम ने रामलीला मैदान, जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार व तारघर मैदानों का जायजा लिया। इनमें रामलीला मैदान में तैयारी के लिए कहा गया। कांग्रेस के शहर प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें आगरा मंडल से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र की तैयारी: सलमान खुर्शीद बोले- भाजपा है यूपी की सबसे बड़ी समस्या, लोगों को बांटकर और डराकर करना चाहती है राज
 

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार से शहर में भी जनसंपर्क शुरू कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने हरियाली वाटिका में बैठक करके पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तौफीक आलम, श्याम सुंदर उपाध्याय, विनेश सनवाल, नंदलाल भारती, योगेश तालान, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन आदि मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed