फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress government had killed democracy

Agra News: कांग्रेस सरकार ने की थी लोकतंत्र की हत्या

Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress government had killed democracy
कांग्रेस सरकार ने की थी लोकतंत्र की हत्या
विज्ञापन

आपातकाल दिवस पर भाजपा की गोष्ठी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई विश्वास नहीं रहा है। कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है। कांग्रेस ने ही वर्ष 1975 में लोकतंत्र की हत्या की थी।
उन्होंने कहा 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के अध्याय का काला दिवस है। 25 जून को ही जनसंघ के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस की केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की पवित्र धारा को समाप्त कर दिया था। उस समय भारत माता की जय बोलना अपराध था। कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज को दबाया था।
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि सच्चा भारतीय इस दिवस को कभी भूलेगा नहीं। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। उस समय कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुता, नरेंद्र बंसल, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत घिरोर अध्यक्ष यतेंद्र जैन ने भी विचार व्यक्त किए। राहुल चतुर्वेदी, साधना गुप्ता, प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र शाक्य, विशाल वाल्मीकि, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे, महावीर लोधी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed