फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against inflation
मैनपुरी। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने और महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने भैंसा गाड़ी पर बाइक और सिलिंडर रखकर शहर में जुलूस निकाला। ज्ञापन देने कलक्ट्रेट जा रहे पार्टी नेताओं को पुलिस ने तहसील के पास घेराबंदी करके रोक लिया।
विज्ञापन

प्रदेशीय आह्वान पर सोमवार को प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। पार्टी नेता व कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में भैंसा गाड़ियों पर बाइकें और गैस सिलिंडर रखकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कचहरी रोड होते हुए जब कांग्रेसी तहसील सदर के सामने पहुंचे तो इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ रोक लिया।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति न होने की भी बात कही। तभी कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस पदाधिकारी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने नहीं पहुंच सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, महिला जिलाध्यक्ष रीता नैयर, मनोज शाक्य, संकोच गौड़, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अरविंद तिवारी, दीपचंद भारती, जीतू राठौर, पूरन चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, रफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से हुई नोकझोंक
तहसील के सामने रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कांग्रेसी कलक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े थे, पुलिस उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। पुलिस के आगे जब कांग्रेसियों की नहीं चली तो उन्होंने वहीं नारेबाजी की और फिर लौट गए।

---
अधिकारी कर रहे लोकतंत्र की हत्या
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने आरोप लगाया अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। धारा 144 सभी के लिए लगी है। फिर भाजपा के ब्लॉक प्रमुखों को जश्न मनाने से क्यों नहीं रोका गया। लोकतंत्र में विरोधी दलों को धरना, प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात कहने का अधिकार है। इसको अधिकारी मनमानी करके दबा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को जनता ही सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed