फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress declared women candidates for three out of four assembly seats in Etah

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने एटा की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 04:57 PM IST
सार

कांग्रेस ने एटा सदर के बाद मारहरा और जलेसर में भी महिलाओं को वरीयता दी है। जिले की सिर्फ अलीगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पुरुष प्रत्याशी उतारा है। 

विज्ञापन
Congress declared women candidates for three out of four assembly seats in Etah
कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस ने एटा जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। एटा सदर सीट के बाद मारहरा और जलेसर सीट पर भी महिलाओं को वरीयता दी गई है। कांग्रेस ने पूर्व में एटा सदर सीट से गुंजन मिश्रा को टिकट दिया था। जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने का एलान किया था। इस लिहाज से माना जा रहा था कि जिले की चार में से दो विधानसभा सीटें महिलाओं के खाते में रहेंगी, लेकिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची ने इन सभी कयासों को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


मारहरा से तारा, जलेसर से नीलिमा बनीं प्रत्याशी 
कांग्रेस की सूची के मुताबिक मारहरा विधानसभा सीट से तारा राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। वह काफी समय से कांग्रेस के फ्रंटल संगठन सेवादल से जुड़ी हुईं हैं। वहीं जलेसर विधानसभा सीट पर पार्टी की तेजतर्रार कार्यकर्ता नीलिमा राजपूत को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अलीगढ़ से सुभाष चंद्र वर्मा को टिकट 
केवल एक विधानसभा सीट अलीगंज से पुरुष प्रत्याशी को उतारा गया है। यहां पुराने कांग्रेसी सुभाष चंद्र वर्मा को मौका दिया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी ने बताया कि जिले की चारों विस सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। जिन्हें जिताने के लिए पूरी पार्टी जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed