फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress declared candidates from Mant and Chhatra assembly seat of mathura

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने मथुरा की मांट विधानसभा सीट से सुमन, छाता से पूनम को बनाया प्रत्याशी

Fri, 21 Jan 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 10:27 AM IST
सार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने का वादा निभाया। मथुरा की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Congress declared candidates from Mant and Chhatra assembly seat of mathura
कांग्रेस ने मांट से सुमन, छाता से पूनम को बनाया प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से दो विधानसभा क्षेत्र मांट और छाता से कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट दिया है। मांट से जाट नेता योगेश पचहरा की पत्नी सुमन चौधरी को टिकट दिया गया है। जबकि छाता विधानसभा क्षेत्र से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूनम देवी को टिकट दिया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने बृहस्पतिवार सुबह सूची जारी की। योगेश पचहरा जिला पंचायत से पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं। पूनम इससे पूर्व ग्राम प्रधान और जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुकी हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि दोनों प्रत्याशी आज शुक्रवार को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही घोषित हो चुके हैं। इनमें विधान मंडल दल के नेता रह चुके प्रदीप माथुर को मथुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। बलदेव सीट पर वाल्मीकि समाज के विनेश सनवाल और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से दीपक चौधरी प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज नामांकन का अंतिम दिन 
मथुरा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार को 16 और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनके अलावा चार उम्मीदवारों ने अतिरिक्त नामांकन किए हैं। इस तरह अब तक जनपद में नामांकन करने वालों की संख्या 38 हो गई है। 

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। शुक्रवार को नामांकन खत्म हो जाएगा। इससे पहले छठवें दिन बसपा से सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें मांट से श्याम सुंदर शर्मा, गोवर्धन से राजकुमार रावत, छाता से सोनपाल, मथुरा से सतीश कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed