{"_id":"5f63a95d8ebc3e7481672349","slug":"congres-mainpuri-news-agr4597381198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजी रोटी छीनने की मुहिम चला रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजी रोटी छीनने की मुहिम चला रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस ने 17 सितंबर को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं से रोजी रोटी छीनने की मुहिम चला रही है। युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। सरकार नौकरी देने की बजाए नौकरी छीनने का काम कर रही है। भाजपा सरकार युवा विरोधी है।
मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने 17 सितंबर को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा संविदा पर काम देने की सरकार की योजना से युवाओं का भला होने वाला नहीं है। भाजपा सरकार ने युवाओं को भुखमरी के कगार पर ला दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कांग्रेस बेरोजगारों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। भाजपा शासन में युवा रोजगार पाने केे लिए परेशान हो रहे हैं। सरकार के पास बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई योजना नहीं है।
महासचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। बैंक और रेलवे को प्राइवेट सेक्टर में देने की तैयारी चल रही है। जबकि कांग्रेस ने ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके निजी हाथों से छीना था। इस मौके पर मनोज कुमार शाक्य, रमेशचंद्र वर्मा, राजवीर सिंह चौहान, धारम सिंह, विनीत जैन, कैलाश उपाध्याय, सुरेश राठौर, भीमसेन कठेरिया, मतीन अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे।