फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congratulation echoed everywhere, Kanhai was born from house to house

चहुंओर गूंजी बधाई, घर-घर जन्मे कन्हाई

Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congratulation echoed everywhere, Kanhai was born from house to house
Congratulation echoed everywhere, Kanhai was born from house to house - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को जिलेभर में परंपरागत तरीके से श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य होते ही घर-घर में बधाई गीत गूंज उठे। घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित मनोहारी झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आया। सुबह होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सजावट के सामान के साथ ही लड्डूू गोपाल, पोशाक, हिंडोला आदि की खरीदारी भक्तों ने की।
विज्ञापन

घर-घर झांकी सजाने में दिनभर भक्त जुटे रहे। लोगों ने व्रत रखकर कान्हा के जन्मदिवस को लेकर भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। रात 12 बजते ही घरों से शंख व घंटे की ध्वनि सुनाई देने लगी। घर और मंदिरों में बधाई गीत गाए गए। लड्डू गोपाल को हिंडोले में श्रद्धाभाव के साथ झुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में घर-घर छोटे-छोटे बच्चों को राधा व कृष्ण के स्वरूपों में सजाया गया। घरों में सजी झांकियों में उन्हें बैठाकर पूजा अर्चना की गई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सरकारी की ओर से कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। इससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई। पुलिस लाइन में झांकी सजाई गई। इस बीच भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ कुरावली विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला कारागार में भी परंपरागत तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां भी झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed