{"_id":"64ccc0fb28b578d53902ef78","slug":"condition-of-education-in-government-school-entire-class-of-eighth-could-not-read-hindi-book-teacher-also-stoo-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सरकारी स्कूल में शिक्षा का ऐसा हाल, 8वीं की पूरी क्लास न पढ़ सकी हिंदी की किताब; शिक्षक भी खड़े रहे शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरकारी स्कूल में शिक्षा का ऐसा हाल, 8वीं की पूरी क्लास न पढ़ सकी हिंदी की किताब; शिक्षक भी खड़े रहे शांत
Fri, 04 Aug 2023 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:42 PM IST
सार
सरकारी स्कूली में आठवीं क्लास के छात्र हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके। हद तो तब हो गई जब एडी बेसिक ने उनसे दीवार पर लिखे स्लोगन पढ़ने के लिए बोला तो उसे भी पढ़ने में वे असमर्थ दिखाई दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में एडी बेसिक ने जिले के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में कई स्कूलों की स्थिति खराब मिली। उच्च प्राथमिक स्कूल स्यावरी में आठवीं के बच्चों से हिंदी की किताब पढ़ने को कहा, लेकिन पूरी क्लास हिंदी की किताब नहीं पढ़ सकी। उन्होंने शिक्षकों से शैक्षिक स्तर को सुधारने को हिदायत दी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एडी बेसिक महेश चंद्र ने पहले नारखी ब्लाॅक के प्राथमिक स्कूल गौंछ पहुंचे। जहां सभी शिक्षक उपस्थित थे। शैक्षिक स्तर भी सही मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापक को कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से फर्नीचर खरीदने के लिए कहा। इसके बाद वे उच्च प्राथमिक स्कूल स्यावरी पहुंचे। उन्होंने कक्षा आठवीं के छात्रों से हिंदी की किताब पढ़वाई, लेकिन एक भी छात्र किताब नहीं पढ़ सका। वहीं छात्र रौनक दीवार पर लिखे स्लोगन को नहीं पढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की हालत भी ठीक नहीं मिली। कमरों की छत सही नहीं थीं। बरामदा में टाइल्स नहीं थे। साथ ही कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग नहीं किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने आए दिन अनुदेशक प्रवीन कुमार के अनुपस्थित रहने की शिकायत की। इस पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक कल्पना वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि और अनुपस्थिति रहने पर अनुदेशक प्रवीन कुमार की सेवा समाप्ति करने के लिए बीएसए को निर्देश दिए।
वहीं खंड शिक्षाधिकारी टूंडला को कंपोजिट ग्रांट से बरामदा में टाइल्स लगवाने के साथ छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर खरीदवाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक स्कूल गडौरा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में व्यवस्थाएं सही मिली।