फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   compulsary retirement

लेखपालों पर प्रशासन का सख्त रुख, 35 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी

Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
compulsary retirement
मैनपुरी। मांगों को लेकर लेखपालों का जहां कार्य बहिष्कार जारी है। वहीं शासन और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अब 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके लेखपालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। सभी तहसीलों में ऐसे लेखपालों को चिह्नित किया जा रहा है। बुधवार को 32 लेखपाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस जारी किया गया है। वहीं 11 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपाल लगातार कार्य बहिष्कार पर हैं। हालांकि बुधवार को अवकाश होने के चलते लेखपालों ने धरना नहीं दिया। बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी लेखपालों के काम पर नहीं लौटने से प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को 11 लेखपाल और निलंबित कर दिए गए। अब तक 51 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लेखपालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी भी कर ली गई है। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों में ऐसे लेखपाल चिह्नित किए गए हैं। बुधवार को 32 लेखपालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को दो लेखपाल काम पर वापस लौट आए हैं। अब तक 37 लेखपाल काम पर वापस लौट चुके हैं। वहीं 169 लेखपाल अभी भी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

लेखपालों को हड़ताल खत्म करने के लिए मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। निर्धारित समयावधि में सिर्फ दो लेखपाल ही काम पर लौटे हैं। माना जा रहा है कि गुरुवार को लेखपालों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों को 14 सुविधाएं शासन की ओर से बीते वर्ष में मुहैया कराई जा चुकी हैं। हड़ताली लेखपालों से अब सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed