फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complete the incomplete construction work by July 31 - CDO

अधूरे निर्माण कार्य 31 जुलाई तक कराएं पूरे- सीडीओ

Thu, 08 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Complete the incomplete construction work by July 31 - CDO
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा के दौरान अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। अधूरे निर्माण कार्य हर हाल में 31 जुलाई तक पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने पशु स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रख अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ संबंधित विभाग के अधिकारी उन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

अति कुपोषित बच्चों की सेहत सुधरे इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से पाक्षिक रूप से कम से कम एक-एक बच्चा पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती कराया जाए। सीडीओ ने समीक्षा के दौरान कहा कि 50 लाख की लागत से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिन अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन करना है वह तीन दिन में सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बी.राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एके. पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, रंजीत सिंह, उप निदेशक कृषि डीवी. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, उपायुक्त उद्योग मो. सऊद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed