{"_id":"62c5ee120fdc8914006d359e","slug":"complete-the-bams-course-by-taking-extra-classes-agra-news-agr5392986122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बीएएमएस का पाठ्यक्रम पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बीएएमएस का पाठ्यक्रम पूरा कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है और अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बीएएमएस का पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए कहा गया है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में बीएएमएस की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
विश्वविद्यालय में मंगलवार को श्री धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मथुरा के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था और बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं टालने की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि उनकी कक्षाएं पांच माह ही लगी हैं, दो माह और पढ़वाया जाए। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश की ओर से आयुर्वेदिक कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया। उनका कहना है कि बीएएमएस के सत्र को नियमित करने के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह में परीक्षाएं कराने की योजना बनाई गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम को पूरा कराया जाना आवश्यक है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएएमएस की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। दो जुलाई से प्रक्रिया चल रही है। 11 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। बीएएमएस प्रथम वर्ष (सत्र 2020-21), द्वितीय वर्ष (सत्र 2019-20), तृतीय वर्ष (सत्र 2017-18) और चतुर्थ वर्ष (सत्र 2016-17) की मुख्य और पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं।