फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complete construction work on time as per standards

Agra News: मानक के अनुसार समय से पूरे करें निर्माण कार्य

Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Complete construction work on time as per standards
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये लागत से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। कोई भी कार्य अधूरा न छोड़ें। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि अधिकारी ईमानदारी एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें। शासन द्वारा अपने अपने विभाग की निर्माण परियोजनाओं को समय समय पर स्वयं निरीक्षण कर कार्य पूर्ण कराएं।जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ों का निर्माण गुणवत्तापरक ढंग से कराकर शीघ्र पूर्ण किया जाए। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। आरईएस के 6 कार्य पूर्ण र्है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में 4 कार्य पूर्ण, 3 कार्य प्रगति में है, प्रगति 94 प्रतिशत हो चुकी है। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा सोरोंजी शूकर क्षेत्र की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग मे कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए। डायट के भवन का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए।उन्होंनेे मंडी परिषद के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। भरगैन में निर्धन परिवारों के लिये आसरा योजना में नवनिर्मित 240 आवास पूर्ण हैं परंतु पेयजल की व्यवस्था नहीं है। कार्यदायी संस्था को यहां शीघ्र पेयजल व्यवस्था कराकर हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed