{"_id":"6a5465fa86235bb111072942","slug":"complaint-reaches-ttz-over-removal-of-century-old-peepal-tree-at-delhi-gate-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली गेट के 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को लेकर भारी विवाद, TTZ में शिकायत; दो विभागों को देनी पड़ी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली गेट के 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को लेकर भारी विवाद, TTZ में शिकायत; दो विभागों को देनी पड़ी सफाई
Mon, 13 Jul 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:43 AM IST
सार
आगरा के दिल्ली गेट पर मॉडल रोड निर्माण के दौरान 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को हटाने का मामला ताज ट्रेपेजियम जोन तक पहुंच गया है। पर्यावरणविद् ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है, जबकि नगर निगम और वन विभाग ने अलग-अलग वजह बताई हैं।
विज्ञापन
पीपल का पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के दिल्ली गेट पर 100 साल से ज्यादा पुराने पीपल के पेड़ को स्थानांतरित करने या हटाने के लिए कई माह पहले वन विभाग को पत्र लिखा गया था मगर जवाब नहीं मिलने के कारण नगर निगम ने सीएम ग्रिड का काम चालू करवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम ग्रिड योजना के तहत हरीपर्वत चौराहे पर बनाई जा रही मॉडल रोड निर्माण के दौरान लगभग पीपल के पेड़ की कटाई का मामला ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) तक पहुंच गया है। पर्यावरणविद् डॉ. शरद गुप्ता ने रविवार को मंडलायुक्त एवं टीटीजेड प्राधिकरण के चेयरमैन को शिकायत भेजकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच, दंडात्मक कार्रवाई और क्षतिपूरक वृक्षारोपण कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - Gold Price 2026: सोना 15 हजार रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट; फिर भी नए आभूषण नहीं खरीद रहे लोग
ये भी पढ़ें - Gold Price 2026: सोना 15 हजार रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट; फिर भी नए आभूषण नहीं खरीद रहे लोग
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरा पेड़
वन विभाग के आरओ सिटी राजेश्वर यादव का कहना है कि लगातार 2 दिन हुई बारिश के कारण पेड़ कमजोर होकर अपने आप गिर गया था। डीएम कार्यालय व पुलिस विभाग की ओर से रास्ता बाधित होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पेड़ की टहनियां और हिस्सों की छंटाई कर रास्ता सुचारू कराया गया।
ये भी पढ़ें - पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म

पेड़ सड़क के बीच में आ रहा था
नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हरीपर्वत रोड पर गिरा विशाल पीपल का पेड़ सड़क निर्माण में भी बाधा बन रहा था। सीवर खुदाई के दौरान पेड़ से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन पेड़ सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। इसके स्थानांतरण के लिए वन विभाग को कई माह पहले पत्र भेजा गया था, लेकिन वहां से कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद नगर निगम ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न