फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint of not providing nutrition as per standard

मानक के अनुरूप पोषाहार न देने की शिकायत

Tue, 07 Dec 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Complaint of not providing nutrition as per standard
टूंडला। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की कार्यकत्रियों पर ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप पोषाहार का वितरण न करने का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों ने सीडीपीओ(बाल विकास परियोजना अधिकारी) से शिकायत की है। ग्राम पंचायत रसूलाबाद व न्याय पंचायत नगला बलिया की महिलाओं ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार पूरा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत रसूलाबाद के प्राथमिक विद्यालय ठार बहादुर पर पोषाहार वितरण कराने पहुंची आंगनबाड़ी संजू वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह कार्यकर्ता संगीता द्वारा सूची के अनुरूप पोषाहार नहीं दिया है। इस माह एक किलो चना दाल 45 पैकेट, दलिया एक किलो 56 पैकैट, रिफांइड 500 ग्राम 10 पैकेट, दलिया 500 ग्राम 34 पैकेट दिए गए हैं, जबकि पिछले माह एक किलो चना दाल 45 पैकेट, दलिया एक किलो 58 पैकेट, रिफांइड 500 ग्राम 47 पैकेट, चना दाल 500 ग्राम 12 पैकेट और दलिया 500 ग्राम के 34 पैकेट दिए थे।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप पोषाहार उठान तिथि के दो दिन बाद वितरण हो जाना चाहिए, लेकिन दस दिन बाद भी ऐसा नहीं किया गया। पोषाहार से वंचित आर्निक, निशा, ललिता, ऊषारानी, पुष्पा, अनुसुइया, मुन्नी देवी, राजेंद्री, प्रीति अमन आदि ने जांच करने पहुंची सीडीपीओ रश्मि सिंह से इसकी शिकायत की है। इस संबंध में सीडीपीओ ने कहा कि कार्यालय से पूर्ण पोषाहार का उठान हुआ है। कम वितरण की जिम्मेदारी समूह कार्यकर्ता की है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed