फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint lodged with DM against bank regarding crop insurance.

Agra News: फसल बीमा के मामले में डीएम से बैंक की शिकायत

Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with DM against bank regarding crop insurance.
आगरा। फसल बीमा का प्रीमियम चुकाने के बाद भी वर्षा से फसल में नुकसान के मुआवजे से वंचित किसान सोमवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अछनेरा और व्यारा शाखा की शिकायत की। दोषी बैंककर्मियों पर कार्रवाई और जांच कर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किसानों का नेतृत्व किया। किसान प्रेम सिंह और मान सिंह भी उनके साथ रहे। अछनेरा शाखा में मई निवासी प्रेम सिंह ने आलू की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया था। बैंक ने 31 दिसंबर 2025 में 24,942 रुपये का प्रीमियम भी काटा। वहीं गांव व्यारा निवासी मान सिंह की आलू फसल के बीमा का जनवरी में 12,193 रुपये का प्रीमियम व्यारा शाखा ने काटा। आरोप लगाया गया कि इन दोनों बैंक शाखाओं ने प्रीमियम को बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को नहीं भेजा। इससे क्लेम नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed