फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint filed against five doctors of Agra

आगरा: शहर के नामी बाल रोग विशेषज्ञ सहित पांच चिकित्सकों के खिलाफ परिवाद दर्ज के आदेश, जानें क्या है मामला 

Sat, 05 Mar 2022 11:15 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 11:15 AM IST
सार

फिरोजाबाद के शिक्षक ने दो महीने की बेटी के इलाज में गलत जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर इलाज करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी।  

 

विज्ञापन
Complaint filed against five doctors of Agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में शहर के पांच चिकित्सकों के खिलाफ प्रस्तुत प्रार्थना को परिवाद के रूप में दर्ज करने के आदेश किए हैं। वादी के बयान के लिए पत्रावली पर 21 मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन

 सर्दी-बुखार की थी शिकायत 

फिरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी प्रवेंद्र यादव सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने अधिवक्ता राममोहन उपाध्याय के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उनकी दो महीने की बेटी को सात सितंबर 2021 को आगरा के कमला नगर में डॉ. अतुल गोयल को दिखाया था। बेटी को सर्दी-बुखार की शिकायत थी। 

विज्ञापन

सरकार नर्सिंग होम में कराया भर्ती

डॉ. अतुल गोयल ने बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने के बारे में बताकर हरीपर्वत स्थित सरकार नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। इस दौरान डॉ. सुनील कुलश्रेष्ठ और डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने भी विजिट की। कई जांच भी कराई गईं। मगर, बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ। उनसे सभी खर्च भी लिए गए। 09 सितंबर 2021 को जांच रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सकों ने स्क्रब टाइफस बीमारी से ग्रसित बताकर बेटी को डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिर दिल्ली में कराया इलाज 

इस पर प्रवेंद्र बेटी को दिल्ली के अस्पताल में ले गए, जहां बमुश्किल एक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दूसरे दिन डाक्टर ने जांच कराई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद इलाज कराया गया। उसकी हालत में सुधार हो गया। आगरा आने पर उन्होंने डॉ. सुनील कुलश्रेष्ठ से गलत रिपोर्ट के बारे में बात की। आरोप है कि उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। प्रवेंद्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 


पांच चिकित्सकों पर लगाए आरोप

प्रवेंद्र यादव ने नवंबर 2021 में सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह की कोर्ट में दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम के संचालक डॉ. वरुण सरकार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी, डॉ. अतुल गोयल, डॉ. सुनील कुलश्रेष्ठ और साइंटिफिक पैथलॉजी के संचालक डॉ. अशोक शर्मा के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।


ये बोले लैब संचालक 

साइंटिफिक लैब के संचालक डॉ. अशोक शर्मा का का कहना है कि स्क्रीनिंग टेस्ट की रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। दिल्ली में क्या जांच की गई, इसकी जानकारी नहीं है। हमारी लैब में बेहतर जांच की गई। 

बाल रोग विशेषज्ञ ने क्या कहा ? 

वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी का कहना है कि अस्पताल के पैनल में शामिल था। जांच रिपोर्ट के आधार पर बच्चे का इलाज किया गया था। परिजन बाद में बच्ची को रेफर कराकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed