{"_id":"644eb6b5ef852444d50345e4","slug":"complain-in-the-control-room-if-there-is-any-problem-in-purchasing-wheat-mainpuri-news-c-25-1-142283-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेहूं खरीद में परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेहूं खरीद में परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में करें शिकायत
Mon, 01 May 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
घिरोर।
एसडीएम ने गेहूं की सरकारी खरीद के लिए रविवार को खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसान खरीद के समय किसी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रुम में शिकायत करेें। खरीद केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं तैयार रखें। एसडीएम ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
एसडीएम नितिन कुमार ने कहा कि सहकारी समितियों के सचिवों की जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। तहसील में कंट्रोल रुम नंबर 8449069167 बनाया गया है। कंट्रोल रूम में समस्त राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम अवकाश के दिनों को छोड़कर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। केंद्र प्रभारी तथा सहायकों का संपर्क नंबर उपलब्ध रहेगा। कंट्रोल रूम में एक रजिस्टर रखा जाएगा। शिकायतों का विवरण दर्ज कर समाधान कराया जाएगा। कंट्रोल रूम के इंचार्ज तहसीलदार होंगे। तहसीलदार अभयराज पांडेय, नायब तहसीलदार राजीव अग्रवाल, कानूनगो महेशचंद्र तोमर, शैलेंद्र सिंह, दयाकिशन, जगतेंद प्रताप सिंह, भूपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुखवीर सिंह, सुशील कुमार यादव मौजूद रहे।