फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   competion 'bharat ko jano' would start in sent endruj school

सेंट एंड्रूज में जीवंत हुईं कान्हा की लीलाएं

Sat, 02 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
competion 'bharat ko jano' would start in sent endruj school
कमला नगर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल में शुक्रवार शाम कलाकारों ने ब्रज की लठामार होली, फूलों की होली और कान्हा की बाल लीलाओं का जीवंत मंचन करके दर्शकों को ब्रज के रंगों से सराबोर कर दिया। भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की ओर से तीन दिवसीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के शुभारंभ पर यह प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


 समारोह का शुभारंभ भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेशचंद्र गुप्ता और विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथियों ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से देश की भावी पीढ़ी को भारत की वास्तविक संस्कृति से परिचित कराना है। इसके बाद पंजीकरण शुरू हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत वंदेमातरम एवं गणेश वंदना से हुई। परिषद की महिला सदस्यों ने नारी सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका ‘तू ही तू, तू दुर्गा, तू लक्ष्मी, तू सरस्वती’ प्रस्तुत की। वंदना अग्रवाल के संयोजन में अंजू सिंघल, रितु गर्ग, डा. अभिलाषा, शगुन, डौली, पूनम, गीता, गुंजन, रीता, रेखा, गुंजन, नीलिमा, उमा आदि इसमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

वृंदावन की संस्था बांसुरी के कलाकारों ने योगीराज श्रीकृष्ण के बचपन से लेकर उनके वृंदावन में प्रवास तक की लीलाओं का जीवंत मंचन किया। निर्देशन बांसुरी के निदेशक विनय गोस्वामी ने किया। लिम्का बुक आफ रिकर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके विवेक अग्रवाल ने तीन मिनट में सीटी के माध्यम से सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की प्रस्तुति दी। इस मौके पर परिषद के केशवदत्त गुप्ता, बिजेंद्र सिंह वर्मा, डा. तरुण शर्मा, आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत, राजीव अग्रवाल, जेपी गुप्ता, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष बसंत गुप्ता एडवोकेट ने की। अतिथियों का स्वागत अलीगढ़ की पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय ने किया। मंच संचालन डा. जेके जुनेजा ने किया। अन्य विशिष्टजनों में डा. गिरधर शर्मा, वीरेंद्र सिंघल, उमेशबाबू अग्रवाल, विनय सिंघल, विनय सिंह, अरविंद चौधरी, संजीव माहेश्वरी, अंबा प्रसाद गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 प्रांतों की 96 टीमें पहुंचीं
कार्यक्रम में अब तक 48 प्रांतों की 96 टीमों के प्रतिभागी अपने अभिभावकों के साथ पहुंच चुके हैं। सभी के ठहरने की व्यवस्थाएं विद्यालय परिसर में की गई हैं। यहां कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, उड़ीसा, असम, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों की टीमों के सदस्यों के मिलने-जुलने से लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं।


आज आएंगे राज्यपाल
मीडिया समिति के चेयरमैन डा. कैलाशचंद्र सारस्वत और मीडिया संयोजक डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शनिवार को राज्यपाल राम नाईक सुबह 11 बजे करेंगे। मध्याह्न 12 बजे से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed